फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 19 Aug 2019 11:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक किशोरी का यौन उत्पीडन करता रहा। शादी करने की बारी आई तो युवक ने इंकार कर दिया। घटना आजमगढ़ जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। रविवार को ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में एक युवक की गांव के ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया। किशोरी ने बताया कि उसका प्रेमी उससे शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इतना ही नहीं कुछ महीने पहले युवक उसे बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया।

कई महीने तक दोनों एक साथ रहे और कुछ दिन पहले दोनों वापस अपने घर लौट गए। उसका आरोप है कि रविवार को युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसका कहना है कि तुम दूसरी जाति की हो, इसलिए घरवाले शादी करने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर किशोरी के घरवाले युवक से पूछने के लिए गए तो वह विवाद करने पर उतारू हो गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता को लेकर उसके परिवार वालों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने कहा कि किशोरी और आरोपी के परिजनों के बीच सुलह की बात चल रही है। सुलह ना होने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें