फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: ट्रक से दबकर बराती की मौत, भीड़ ने चालक के भाई को पीटकर मार डाला, दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 07 Nov 2019 06:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खागजीपुर गांव में बुधवार रात आई बरात में शामिल होने आए बाराती की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक तो मौका पाकर भाग गया। तभी पीछे से आए दूसरे ट्रक चालक को बारातियों और भीड़ ने पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


ट्रक चालक गांव का ही था तो उसे बचाने आए उसके बड़े भाई की भी ग्रामीणों ने पिटाई कर सिर पर पत्थर मार दिया। गंभीर हालत में ट्रक चालक और उसके भाई को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां ट्रक चालक के भाई की मौत हो गई और चालक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।

जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के छितकपुर गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र की बरात अहरौरा थाना क्षेत्र के खागजीपुर गांव निवासी प्रभाकर सिंह के घर पर आई थी। बारात में छितकपुर गांव निवासी समर(60) को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। तभी गांव निवासी सुरेंद्र पटेल उर्फ विनोद चुंगी पर खलासी को खाना देकर दूसरे के ट्रक से वहां पहुंचे। सुरेंद्र छितकपुर गांव का रहने वाले थे। हादसे में सड़क पर पड़े वृद्ध को देखकर ट्रक रुकवाकर उतरने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक से उतरता देख मौके पर पहुंचे बारातियों ने सुरेंद्र पटेल को हादसे वाले ट्रक का चालक समझ कर पिटाई कर दी। देखते ही देखते बारातियों की भीड़ क्रूर हो गई। बिना जाने-समझे चालक को अधमरा कर दिया। तभी उधर से गुजर रहे सुरेंद्र पटेल के बड़े भाई सरोज सिंह ने छोटे भाई की पिटाई होता देखकर बचाने गए तो भीड़ ने सरोज की पिटाई करते हुए उसपर पत्थर मार दिया।

इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तब तक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान सरोज सिंह की मौत हो गई। सुरेंद्र उर्फ विनोद जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें