उसके बाद युवकों ने बताया कि आपका पैसा गिरा है। पैसे को उठाने के लिए जैसे श्रीप्रकाश नीचे झुके उसी दौरान दोनों युवक उनका बैग लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संकट मोचन ईश्वर दयाल दुबे और सीओ भेलुपुर सुधीर जयसवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
रामापुरा के पवई आजमगढ़ के रहने वाले श्रीप्रकाश संस्कृत कॉलेज से रिटायर्ड हैं। लीवर में दिक्कत होने पर दिखाने के लिए सरसुंदर लाल अस्पताल पहुंचे थे। गैस्ट्रोलॉजी विभाग में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने जांच कराने के लिए लिखा। ब्लड को जांच में देने के बाद वह चाय पीने के लिए छोटा गेट के सामने स्थित दुकान पर पहुंचे।