फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कूंच कर अधेड़ की हत्या

Wed, 03 Aug 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका-अस्सी मार्ग पर सहोदरबीर पुलिया के समीप स्थित रामानुज कोठी परिसर में मंगलवार की सुबह अभय कृष्ण अग्रवाल (56) का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। अभय का सिर कूंचा गया था और आंख पर गहरे जख्म थे। लंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं   हो सकी है।
विज्ञापन



अस्सी स्थित रामानुज कोठी परिसर में संस्कृत महाविद्यालय है। इसी परिसर में सुबह खून से लथपथ एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की जेब में पांच सौ रुपये और पास ही साइकल और टिफिन पड़ा था। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने शव की शिनाख्त चौक क्षेत्र निवासी और बांसफाटक स्थित एक कपड़े के शोरूम के मैनेजर अभय कृष्ण के तौर पर की। अभय लंका क्षेत्र के भोगाबीर में किराये के मकान में पत्नी ऊषा और इकलौती बेटी नमन के साथ रहते थे।


घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचीं पत्नी ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे तक अभय दूकान से घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। ऊषा ने अपने भाई संजय की भी मदद ली लेकिन जब अभय का पता नहीं चला तो उन्होंने भेलूपुर और दशाश्वमेध पुलिस को सूचना दी। पत्नी के अनुसार अभय शांत प्रवृत्ति के और अपने काम से मतलब रखने वाले थे। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें