फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की तलाश कर रहे थे भड़ल के लोग

Wed, 03 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भड़ल में जाम लगाते लोग अौर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दाहा। आर्यन के अपहरण के बाद ही भड़ल गांव के सर्वसमाज के लोगों उसकी तलाश की। रोजाना यहां से करीब 20 लोग जंगलों   और शहरों में मासूम की तलाश में निकलते थे। पोस्टर छपवाए गए। बाइकों पर युवाओं का जत्था जंगल-जंगल घूमा। लाश मिलने   की सूचना मिली तो तलाश कर          रहे युवा और गांव के लागू गमजदा हो उठे।
विज्ञापन


a रिश्तेदारों ने दी लाश बहने की सूचना

बालैनी। सारी भागदौड़ के बावजूद पुलिस के हाथ खाली थी। आर्यन की लाश बरामद हुई तो इसकी जानकारी भी पुलिस तक नहीं पहुंची। सबसे पहले नेक गांव में रविंद्र के परिवार की रिश्तेदारी है। रविंद्र के पिता ने बताया कि नेक के लोगों ने उन्हें एक शव के हिंडन में बहने की सूचना दी थी। इसके आधार पर ही वह डालूहेड़ा पहुंच गए। यहां शव की शिनाख्त आर्यन के रूप में हुई।

a पुलिस पर लगाए आरोप
बालैनी। जानी के डालूहेड़ा में शव बरामद होने के बाद रविंद्र के रिश्तेदार सुमित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि शव को बैग में रखकर बहाया गया था। हालांकि बैग के विषय में पुलिस ने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें