फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में भीषण हादसा, शार्ट सर्किट से लगी आग, चार की मौत

Sun, 13 Aug 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में शनिवार की भोर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। धुआं फैलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई और किसी तरह आग बुझाई गई।
विज्ञापन


दाऊदपुर गांव निवासी दुर्बली का कच्चा घर है। उसके चार बेटे गुलाब, अशोक, मुकेश और उमेश हैं। तीन बहुएं रक्षाबंधन पर मायके गई हुई हैं। उमेश की पत्नी कुसुम (28), उसकी पुत्रियां अंजली (7), अंशिका (5), आयुषी (2) एक साथ कमरे में सो रही थीं।

जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर और दूसरे कमरों में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि शार्ट सर्किट से शनिवार भोर में करीब तीन बजे कमरे में आग लग गई। आग विकराल होने के कारण मकान की छत गिर गई।
विज्ञापन


आग में झुलसने और मलबे में दबने से कुसुम, उसकी तीनों पुत्रियों की मौत हो गई। इसके बाद बगल वाले कमरे में भी आग लग गई। धुआं निकलने और बदबू फैलने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तक तक काफी नुकसान हो चुका था।

उधर, कुसुम की मौत की जानकारी होने पर उसके पिता इलाहाबाद के खानपुर उग्रसेन पट्टी निवासी मंगरू राम ने आरोप लगाया है कि सास और पति उसकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। उनके आरोप से कई सवाल भी उठ रहे हैं।

सवाल है कि आग लगने के बाद धुआं और लपट उठी तो परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी तत्काल क्यों नहीं हुई। हालांकि उमेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह नहीं बताया है कि आग कैसे लगी।

सूचना पर डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा और एसपी शैलेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, एसडीएम मडिय़ाहूं, सीओ मड़ियाहूं मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसपी ने हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें