खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है कि वे पूर्वांचल में हमला करेंगे और वे इसे रोक सकते हैं तो रोक लें। आईएसआईएस की ये धमकी ऐसे समय पर आई है जब अब योगी को सीएम बने मात्र तीन दिन ही हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Yogi government threaten by ISIS
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मिर्जामुराद में आईएसआईएस के नाम से चार चार पर्चे फेंके गए हैं। इनमें लिखा गया है कि आईएसआईएस के निशाने पर अब उत्तर प्रदेश है। आतंकी संगठन ने कहा कि वे 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही मचाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
yogi isis
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि अब बार, यूपी पर वार। इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद और आईएसआईएस जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। साथ ही मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले नंबर 786 लिखा है।
4 of 5
yogi isis
- फोटो : अमर उजाला
आईएसआईएस की इस कथित धमकी के बाद खुफिया अमला सक्रिय हो गया है। खूफिया विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की है। वहीं इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं मामला प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र का होने के कारण खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। प्रथम दृष्टया इसे किसी की शरारत समझा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष तिवारी ने बताया कि बरामद पर्चे को लेकर मिर्जामुराद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।