फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में छिपा है बीकेडी, पुलिस सतर्क

Mon, 18 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पचास हजार के इनामी बदमाश इंद्र विक्रम सिंह उर्फ बीकेडी की लोकेशन पिछले कई दिनों से पूर्वांचल के जिलों में मिल रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले सप्ताह ही उसने चंदौली के एक कारोबारी से रंगदारी मांगी है। इसे लेकर वाराणसी, चंदौली समेत पूरे जोन की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। वहीं सेंट्रल जेल में बंद ब्रजेश सिंह की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। ब्रजेश और बीकेडी में पुरानी अदावत है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने भी बीकेडी की धरपकड़ के लिए अपना जाल बिछाया है।
विज्ञापन



चौबेपुर के धौरहरा निवासी ब्रजेश सिंह और इसी गांव के निवासी इंद्र विक्रम सिंह के  बीच चल रही अदावत में अब तक कई वारदातें हो चुकी हैं। दोनों अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए जरायम की दुनिया में आए। बीकेडी पिछले दो सालों में ब्रजेश सिंह के करीबियों पर चार बड़े हमले कर चुका है। चार दिसंबर को चौबेपुर में ब्रजेश सिंह के करीबी एवं बसपा नेता रामबिहारी चौबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


इस मामले में बीकेडी का नाम सामने आया था। घटना के बाद से ही बीके डी की तलाश में पुलिस जुटी है लेकिन अब तक उसके हाथ खाली हैं। सूत्रों की मानें तो जनवरी के पहले सप्ताह में बीकेडी ने चंदौली के एक कारोबारी से रंगदारी मांगी है। इसके बाद से उसकी लोकेशन जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर समेत आसपास के जनपदों में मिल रही है। इसे देखते हुए पुलिस चौकन्नी हो गई है।
विज्ञापन



सर्विलांस समेत अन्य स्रोतों के जरिए बीके डी की लोकेशन पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस की नजर बीकेडी गैंग के शरणदाताओं और मददगारों पर भी है। डीआईजी रेंज एसके भगत का कहना है कि बीकेडी के बारे में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं मिली हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें