सिगरा थाना क्षेत्र में छह साल की एक मासूम के साथ रविवार को तीन युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। युवकों की गलत हरकत का विरोध करने पर मासूम के भाई की पिटाई कर उसकी दूकान में तोड़फोड़ की गई। प्रकरण को लेकर एक आरोपी माथुर के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले के अनुसार सिगरा क्षेत्र में रविवार की सुबह मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने मासूम के भाई की पिटाई कर दी। साथ ही, उसकी दूकान में भी तोड़फोड़ की।
सिगरा थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर माथुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। विवेचना के दौरान यदि मामले में किसी अन्य की संलिप्तता भी सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।