फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में असफल होने पर जान दी 

Tue, 14 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफल न होने से निराश पुआरी कला निवासी मनीष विश्वकर्मा (22) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सोमवार की सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूर स्थित अहरक गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुआरी कला, गहरपुरा निवासी मुुनीम विश्वकर्मा के बेटे मनीष ने आईआईटी की परीक्षा दी थी। बीते शुक्रवार को रिजल्ट आया। वह परीक्षा में सफल नहीं हो पाया था। इसके बाद से वह निराश रहता था। 

 रविवार की रात उसने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद बरामदे में सोने चला गया। रात में किसी समय वह घर से निकल गया। सोमवार की सुबह अहरक गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के पास उसकी लाश देखी। शिनाख्त होने के बाद परिवार को सूचना दी गई। वह तीन भाइयों में मझला था। पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें