फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : कचहरी में पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, गंभीर रुप से झुलसी

Sun, 21 May 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
केराकत तहसील परिसर में तलाक के लिए पहुंची पत्नी पर पति ने शनिवार को अधिवक्ताओं की भीड़ में तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दी। इसमें विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी मां, अधिवक्ता और वादकारियों और आरोपीपर भी तेजाब के छींटे पड़ गए।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। विवाहिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  केराकत कोतवाली के अमिलिया निवासी मोहन लाल विश्वकर्मा (26) और आजमगढ़ जिले के तरावं के मोखनपुर निवासी खुशबू (23) करीब एक माह पूर्व घर से फरार हो गए थे।

बताया जा रहा कि भोपाल में एक आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी। युवती की मां ने दोनों की शादी धूमधाम से करने के बहाने घर बुला लिया। भरोसे में आकर युवक खुशबू को उसकी मां के पास छोड़कर चला गया। आरोप है कि मां किसी भी हाल में बेटी की शादी मोहन से नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन


तलाक के लिए दोनों शनिवार को केराकत तहसील आए थे। तहसील में अधिवक्ता तलाक का पेपर तैयार कर रहे थे। उसी दौरान मोहन ने तेजाब से भरी बोतल खुशबू के ऊपर उड़ेल दी। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। तेजाब के छींटे पड़ने से आरोपी मोहनलाल, लड़की की मां मीरा विश्वकर्मा के भी हाथ व पैर जल गए।

अधिवक्ता सुबास सिंह, वीपी सिंह, वेंडर अरुण कुमार उपाध्याय, वादकारी लालमणि निषाद पर भी तेजाब की छींटे पड़े। किसी का पैर तो किसी का हाथ झुलस गया। मोहन ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई से तेजाब लेकर आया था।

आरोपी मोहनलाल और लड़की की मां मीरा देवी को केराकत सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि खुशबू की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ राज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें