फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हनी गैंग का शूटर गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब चौकी इंचार्ज दीनदयाल पांडेय को 29 फरवरी की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि सिगरा के पितरकुंडा निवासी सलीम टोडरपुर के पास मौजूद है। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


   
  पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गैंग ने रोहनिया क्षेत्र के एक कारोबारी को लूटने की योजना बनाई थी। चार बदमाश घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। सलीम के खिलाफ कैंट, सिगरा और चंदौली में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत 12 दर्ज हैं। चार मामलों में वह वांछित था। वह मूल रूप से चंदौली के सैय्यदराजा का रहने वाला है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें