फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपीः फेरीवाले ने बड़ी बहन को दबोचा, भागने पर छोटी से किया रेप

Mon, 03 Sep 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
demo pic
यूपी के आजमगढ़ में फेरीवाले ने एक आठ साल की मासूम के साथ रेप किया। फेरीवाले ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ खेत की रखवाली कर रही थी। बड़ी बहन तो आरोपी के चंगुल से भाग गई लेकिन उसने छोटी बहन के साथ रेप किया।


बड़ी बहन ने घर जाकर पूरी बात बताई तो परिवार के लोग खेत पहुंचे। परिजनों ने खेत में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के साथ रेप की सूचना मिलने पर डीआईजी विजय भूषण, एसपी रविशंकर छवि, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया।

रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ सोमवार की दोपहर घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में बने मचान पर बैठकर मक्के की रखवाली कर रही थी। इसी बीच उधर से बगई चांदपट्टी गांव निवासी एहसान अपनी साइकिल से पहुंचा। वह गांव-गांव फेरी लगाकर सूप बेचने का काम करता है।


दोनों बहनों को मचान पर देख एहसान ने अपनी साइकिल खड़ी की और मचान पर चढ़ने लगा। इस दौरान बड़ी बहन तो अपने आप को छुड़ाकर भाग गई। छोटी बहन को एहसान ने पकड़ लिया। वह उसको थोड़े दूर पर स्थित एक बाजरे के खेत में ले गया और रेप किया।

उधर खेत से चीखती चिल्लाती बड़ी बहन घर पहुंची और सारी बात बताई। परिवार के लोग बच्ची को बचाने के लिए खेत में पहुंचे। वहां न मिलने पर इधर-उधर खोजने लगे। ग्रामीण बच्ची को खोज रहे थे तभी एक खेत में चीख सुनाई देने पर लोग वहां पहुंचे और एहसान को पकड़ लिया। बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर गांव में पहुंचे एसओ रौनापार गिरिजेशबहादुर सिंह ने आरोपी एहसान को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव बना हुआ है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें