फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरमाला डालने से पहले दूल्हे का खुला सबसे बड़ा राज, मच गया हड़कंप

Tue, 25 Apr 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी रचाने का खुला राज - फोटो : demo
विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक गांव में आई बारात में दूल्हे के पहले से विवाहित होने का राज खुलने पर हड़कंप मच गया। वाक्या उस समय का है जब द्वारपूजा की रस्म हो रही थी। दूल्हे के विवाहित होने की सूचना पाकर वधू पक्ष के लोग भड़क गए।
विज्ञापन


मौके की नजाकत देख बाराती रात में ही वहां से खिसक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। दूल्हे को रात थाने में ही बितानी पड़ी। 
 गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी सत्यम सिंह निवासी बैसिंग दर्शननगर फैजाबाद के साथ तय की गई थी।

शादी के लिए रविवार को बारात आई थी। बारातियों की आवभगत के बाद द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई। डीजे पर थिरकते बाराती मंडप में पहुंचे तभी शराब के नशे में धुत एक बाराती ने घराती पक्ष के किसी से कहा कि जिस लड़के की शादी हो  रही है वह पहले किसी और लड़की से कोर्ट मैरेज कर चुका है।

उसके छह माह की बच्ची भी है। यह बात  लड़की के पिता और घर के अन्य सदस्यों को पता चली तो दूल्हे पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई। पहले तो लोगों ने इनकार किया लेकिन कड़ाई बरती गई तो बारातियों ने सच कबूल लिया।
विज्ञापन


उस लड़की से भी फोन पर बात हो गई जिससे कोर्ट मैरेज कर के दूसरी शादी करने युवक पहुंचा था।  सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे समेत उसके रिश्तेदारों को थाने ले गई। रात भर थाने में पंचायत चली लेकिन बात नहीं बनी। दूल्हे को रात थाने में बितानी पड़ी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें