फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊःःटेंपो में बैठी महिला की गोल्ड चेन छीनकर कार से भागी लड़की

Thu, 12 Jan 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
थाना से 400 मीटर दूरी पर दिन दहाडे़ हुई वारदात
विज्ञापन
मऊ जिले के कोपागंज थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर एक महिला से सोने की चेन  एक लड़की कार से फरार हो गई।
विज्ञापन

भीड़ भाड़ वाले स्थान पर दिनदहाडे़ घटे इस वारदात की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोपागंज थाना से महज चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित भातकोल मोड़ के पास बुधवार को लगभग चार बजे घोसी जाने के लिए टेंपो में बैठी महिला के साथ यह घटना घटी।
वारदात को अंजाम देकर महिला उचक्का आराम से थाना के गेट से होकर भाग जाने में सफल हो गई।
इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर कुछ दूरी पर खड़ी कार में जा बैठी और फर्राटा भरते हुए कार कुछ पलों में आंखों से ओझल हो गई।
 घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव की अनुसूइया पांडेय  किसी काम से कोपागंज आई थी। यहां से अपने घर जाने के लिए वह टेंपो में बैठी थी।
टेंपो में वह अकेली बैठी थी, इसलिए चालक और सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सबकी नजर बचाकर एक युवती आकर टेंपो में अनुसूइया की बगल वाली सीट पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर तक इधर उधर में बातों में उलझाए रहने के बाद लड़की ने अनुसूइया के गले में पड़ी सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लिया और तेजी से भागती हुई दूसरी तरफ खड़ी एक कार में बैठ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के बैठते ही कार तेजी से चल पड़ी और थाना के गेट से होती हुई जिला मुख्यालय की ओर से तेजी से निकल गई।
इस बाबत सीओ घोसी रविंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे अपराधों को भी गंभीरता से लेने की हिदायत दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें