फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद मॉडलिंग का सपना न हो पाया पूरा, पति के मारने-पीटने से परेशान पूजा ने लगाई फांसी

Sat, 12 Sep 2020 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूजा सेठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर थाना के बड़ी गैबी में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवती मॉडलिंग के लिए मुंबई जाना चाहती थी लेकिन उसके पति और ससुराल के लोगों को यह सब पसंद नहीं था। अपने सपने को पूरा न कर पाने से दुखी होकर युवती ने जान दे दी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नई दिल्ली के मोहम्मद आफताब से बड़ी गैबी की पूजा सेठ(27) ने प्रेम विवाह किया था। पूजा की मां किरण का आरोप है कि जब मोहम्मद आफताब की मां वाराणसी आई, तभी मामला बिगड़ गया। हालांकि पूजा ससुराल और मायके दोनों में ही बराबर समन्वय बनाकर रहती थी।


पूजा बीते मार्च महीने में मुंबई अपने परिचित मित्र ईशान सिंह के पास एक्टिंग सीखने गई थी। कोरोना काल शुरू होने के बाद वह जून महीने में अपने घर वापस आ गई थी। पति से कुछ दिनों बाद मुंबई दोबारा जाने के लिए जिद करने लगी तो उसका पति शराब पीकर उसे मारने-पीटने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मॉडलिंग के सपने को पूरा करने के लिए पूजा जब जिद पर अड़ गई तो वह अपने पति से तलाक की बात भी करने लगी। परिजनों के अनुसार पूजा की एक्टिंग करने की बात ससुराल वालों को बुरी लगती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें