युवती उसके झांसे में आकर चल उसके साथ चल दी। वह स्टेशन से दूर उसे सरसों के एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। युवती स्टेशन के पास रोते हुए पहुंची। उसनं वहां मौजूद दुकानदारों से अपनी आपबीती सुनाई। दुकानदारों ने इसकी सूचना डायल 100 पर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ लेकर लाइनबाजार थाने आई। पुलिस ने पूछताछ कर युवती के बताने आधार पर कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। जिसमें आरोपी युवक को देखते ही युवती ने पहचान लिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुभाष यादव सीहीपुर गांव निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
जबकि पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बताए शख्स के आधार पर आरोपी को पकड़कर उसके सामने पेश किया तो युवती ने पहचान लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।