फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के सामने से पोती का अपहरण कर ले गए बदमाश, चलती स्कॉर्पियो में युवती को खींच हुए फरार

Mon, 01 Apr 2019 08:37 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार तड़के एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो सवार कुछ बदमाशों ने रास्ते पर जा रही युवती को गाड़ी के अंदर खींच कर उसको अगवा कर लिया।

विज्ञापन


जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने से कुछ दूरी पर ही चौराहा निवासी एक व्यक्ति की मां अपनी पोती के साथ सोमवार तड़के 5 बजे कूड़ा फेंकने गई थी। दादी अपनी 20 वर्षीय पोती के साथ कूड़ा फेंक कर घर की तरफ वापस जा ही रही थी कि तभी पीछे से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आई।

जब तक युवती की दादी कुछ समझ पाती, तब तक स्कॉर्पियो का दरवाजा खोल कर उसमें सवार बदमाशों ने युवती को गाड़ी के अंदर खींच लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए। अपहृत युवती की दादी ने शोर मचाया तो युवती के परिजन मौके पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कराई नाकाबंदी

इसके बाद तुरंत पुलिस थाने जा कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत हर तरफ नाकाबंदी कर दी, फिर भी बदमाश हाथ नहीं आ सके। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है, युवती की तलाश में पुलिस लगी हुई है। बता दें कि अपहृत युवती स्नातक की छात्रा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें