फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर ले गए अहमदाबाद, सिगरेट से दागा, गैंगरेप

Thu, 24 Aug 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
rape with minor girl
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले से लापता किशोरी के संग अहमदाबाद में गैंगरेप, दरिंदगी और फिर बेच देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल और धारा 164 के बयान के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन


भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक माह पूर्व कुछ लोग उठा ले गए थे। किशोरी के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस छानबीन में जुटी थी कि सोमवार की सुबह किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पहुंची।

पिता की सूचना पर पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व सुबह के समय वह शौच करने के लिए जा रही थी कि तीन चार लोग एकाएक आए और उसका मुंह दबा कर दबोच लिया व एक गाड़ी में बैठा लिया। वे उसे गोविंदपुर दुगौली रेलवे स्टेशन ले गए।
विज्ञापन


वहां से ट्रेन से वाराणसी और फिर अहमदाबाद ले जाया गया। वहां एक कमरे में रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। जब भी उसने विरोध किया तो उसे मारापीटा और सिगरेट से दागा भी गया। फिर उसे वहीं किसी के यहां बेच दिया गया।

20 अगस्त को जब उसे मौका मिला तो वहां से भाग निकली और किसी तरह अपने घर पहुंची। थाने में बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल व 164 के बयान के लिए जिला मुख्यालय भेजा। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में कोटवारी निवासी धर्मेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार अग्रहरी ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच की जा रही है, एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस उचित कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें