फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, एयर इंडिया के दो अफसरों पर केस 

Mon, 14 Aug 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर धन ऐंठने और धोखाधड़ी करने के मामले में एयर इंडिया के दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार को फूलपुर थाने में एयर इंडिया के उप महाप्रबंधक आतिफ इद्रीश और स्टेशन प्रबंधक एसएच आब्दी के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया गया। दोनों अधिकारियों पर स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर अस्थायी तौर पर कार्यरत एक हेल्पर से एक लाख रुपये ऐंठने का आरोप है। 

फूलपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी राधेमोहन मिश्र के अनुसार वर्ष 2011 से 2014 तक उन्हें हज यात्रा के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट पर हेल्पर के तौर पर अस्थायी तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन


राधेमोहन का आरोप है कि तैनाती के दौरान ही एयर इंडिया के अधिकारी आतिफ इद्रीश और एसएच आब्दी ने उसे स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। राधेमोहन ने बताया कि किसी तरह से उसने एक लाख रुपये धीरे-धीरे कर दिया।

मगर, इसी बीच दोनों अधिकारियों ने तीन लाख रुपये देने वाले शख्स को स्थायी नौकरी दे दी और उन्हें बाहर कर दिया। राधेमोहन ने जब अपना एक लाख रुपया वापस मांगा तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया।

राधेमोहन ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर फूलपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें