फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः हत्या के मामले में चार को मिली उम्र कैद

Fri, 06 Jan 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा
विज्ञापन
भदोही के  कलिंजरा गांव में पांच वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम की अदालत ने शुक्रवार को चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामला 2011 का है जब कलिंजरा गांव निवासी फूलचंद्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  कोईरौना थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव निवासी जगदीश कुमार ने तहरीर में बताया था कि उसके पिता फूलचंद्र एक अक्टूबर 2011 को शाम सात बजे साइकल से घर आ रहे थे।
कलिंजरा मार्ग पर मैं और चाचा चंद्रिका प्रसाद और भाई अवधेश कुमार आपस में बात कर रहे थे, उसी समय गांव के लालचंद्र, राजेंद्र  ने अपने दो साथियों पट्टर और हरीलाल के साथ मेरे पिता को घेर लिया।
विज्ञापन

लालचंद्र, राजेंद्र और हरीलाल ने पिता को पकड़ लिया तथा पट्टर ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
न्यायाधीश अखिलेश पांडेय ने चारों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता सुधाकर पांडेय और निजी अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला ने पैरवी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें