फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने फोन पर धमकी देकर मांगा बालू ठेके का कमीशन, पुलिस ने कार्रवाई की बजाय साधी चुप्पी

Sat, 30 Jun 2018 01:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सूबे के एक पूर्व रसूखदार मंत्री ने बालू के ठेके के टेंडर के कमीशन के लिए बनारस के जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी को फोन किया। कमीशन न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत तिवारी ने दशाश्वमेध थाने पर की तो पुलिस कार्रवाई की बजाय उन्हें टरकाते हुए चुप्पी साध गई। इसके बाद तिवारी ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और गृह सचिव को पत्र भेजकर जानमाल की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता तिवारी ने बताया, 2014 का बालू खनन का सोनभद्र का टेंडर उन्हें मिला था। पर्यावरण वगैरह की एनओसी लेने में देर हो गई। जब वह काम शुरू कराने गए तो पता चला कि नई खनन नीति के तहत टेंडर निरस्त हो गया है।
विज्ञापन


इसी बीच बीते नौ जून को उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पूर्व मंत्री बताते हुए कहा कि सोनभद्र में खनन का जो टेंडर तुम्हें मिला था, उसका कमीशन हमें अब तक नहीं मिला है।

लखनऊ जेल आकर कमीशन का पैसा देकर जाओ नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इस दौरान गालीगलौज कर बार-बार देख लेने की धमकी दी गई।

धमकी भरी कॉल से भयभीत होकर उन्होंने दशाश्वमेध थाने पर कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया तो आईजी रेंज से मिले। इसके बाद भी कॉल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और न ही उनकी सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम किया गया।

इस संबंध में आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। पूर्व एसएसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें