फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, हालत नाजुक

Tue, 18 Sep 2018 09:43 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, मशहूर बिरहा गायक और ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं संगीता यादव  रविवार की रात अबूझ हाल में झुलस गईं।  घटना में गंभीर रूप से घायल संगीत का जौनपुर के  प्राइवेट अस्पताल में में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


डाक्टरों के अनुसार वह 10 प्रतिशत झुलसी हैं, अब खतरे से बाहर हैं।  संगीता ने अपने पति की साजिश से सास एवं ससुर पर दहेज के लिए जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। संगीता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर एवं सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।  

मछलीशहर क्षेत्र के कठहित खास निवासी संगीता यादव अखिलेश यादव की सरकार के दौरान ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थीं और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। 24 नवंबर वर्ष 2016  को  उनकी शादी  बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुवा कला निवासी जयनाथ यादव के पुत्र इंजीनियर दुर्गेश यादव के साथ हुई। दुर्गेश यादव दक्षिण भारत में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


संगीता लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मकान में रहती हैं। दो दिन पूर्व वह ससुराल में आई थीं। संगीता का आरोप है कि रविवार की रात वह अपने कमरे में सो रही थीं। इसी बीच ससुर एवं सास ने बिस्तर पर पेट्रोल डालकर चुपके से आग लगा लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गई।

उनके पति दुर्गेश यादव पांच भाई हैं। उनका एक भाई अवधेश ट्रक चालक है और उसका परिवार मकान के निचले हिस्से में रहता है। आग लगने पर जब वह शोर मचाने लगीं तो जेठानी एवं उनके बच्चों ने आकर आग बुझाई।

 

शादी के चौथे दिन से ही किया जा रहा था प्रताड़ित

शिवपाल यादव के करीबी मानी जाती हैं संगीता यादव - फोटो : amar ujala
संगीता यादव का कहना है कि पति, सास और ससुर जमीन खरीदने और कारोबार करने के लिए उनसे एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। उनको शादी के चौथे दिन से ही प्रताड़ित किया जाने लगा था जबकि उनके परिवार वालों ने शादी में एक टाटा सफारी एवं अन्य सामान दिया था।  

सास प्रभावती यादव का कहना है कि संगीता मनमानी करती थीं। कोई टोकता था तो वह मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थीं। रविवार को अपने 25 समर्थकों के साथ आई और रुपयों की मांग करने लगी। इनकार करने पर जलाने का ड्रामा रच डाला।

एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि  संगीता यादव के भाई धर्मेन्द्र यादव की तहरीर पर संगीता के पति दुर्गेश यादव, ससुर जयनाथ यादव, सास प्रभावती यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जयनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन

रविवार को होनी थी पंचायत

शिवपाल यादव के करीबी मानी जाती हैं संगीता यादव - फोटो : amar ujala
 संगीता बिठुआ कला में दो दिन पूर्व ही आ गई थीं। रविवार को ससुराल वालों से विवाद के मामले में पंचायत बुलाई गई थी। उसमें दुर्गेश यादव को भी मौजूद रहना था लेकिन वह नहीं आया। बताते हैं कि तीन माह पहले दुर्गेश और संगीता में फोन कहासुनी हुई थी। उसके बाद बातचीत बंद हो गई थी।

रविवार की पंचायत में मामला तलाक तक पहुंच गया था लेकिन दुर्गेश के नहीं होने से बात स्थगित कर दी गई। दुर्गेश से अनबन शुरू होते ही संगीता यादव ने अपनी ताकत का उसे अहसास कराया। चार माह पहले पूजा-पाठ के बहाने सैकड़ों लोगों की बिठुआ कला में जुटान हुई थीं, जिसमें सपा के कई बड़े नेता भी शामिल थे।

तब परिवार के लोगों का समर्थन संगीता को था। संगीता के करीबियों का कहना है कि दुुर्गेश की नजर संगीता यादव के दिल्ली, लखनऊ एवं जौनपुर के नईगंज स्थित मकानों पर थी। वह उनको बेचकर फैक्ट्री डालने के लिए रुपये मांग रहा था। इसी बात से विवाद शुरू हुआ और संगीता लखनऊ में अपने मकान में रहने लगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें