फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर विदेशी साधु ने युवक को डंडे से पीटा

Mon, 13 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हिरासत में कोरियाई साधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दशाश्वमेध घाट पर सोमवार की शाम आरती के समय उस दौरान अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई जब विदेशी मूल के साधु ने एक युवक की अनायास ही डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उक्त युवक ने भागकर जल पुलिस से शिकायत की और खुद को अहमदाबाद निवासी मनीष बताया।
मनीष की सूचना पर पुलिस विदेशी मूल के साधु को दशाश्वमेध थाने लेकर पहुंची और हवालात में डाली तो वह ध्यान मुद्रा में बैठ गया।

पुलिस की काफी पूछताछ के बाद उसने कहा कि वह मूल रूप से कोरिया निवासी है। हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह उत्तर कोरिया का है या दक्षिण कोरिया का। उसने दशाश्वमेध पुलिस को बताया कि वह अब साधु हो गया है और उसका नाम अब रामलाल गिरि है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दशाश्वमेध ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक का चालान किया जाएगा।
उधर, दशाश्वमेध घाट के लोगों ने बताया कि उक्त साधु आए दिन किसी न किसी के साथ झगड़ा करता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें