फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में उत्पात मचाने वाले पांच छात्र निलंबित

Thu, 09 Feb 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में मारपीट और प्रशासनिक भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया हैं। इसमें सर्वाधिक बीए मास कम्यूनिकेशन के चार जबकि बीकॉम के एक छात्र का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


कुलानुशासक ने सभी के प्रवेश पर रोक लगा दिया है जबकि इस तरह की घटना में शामिल होने वाले अन्य छात्रों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही है।
परिसर में आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

इसके तहत नियंता मंडल के सदस्यों के साथ परिसर में जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। कुलानुशासक प्रो.सभाजीत सिंह यादव ने बताया कि नरेंद्र देव छात्रावास में 22 नवंबर 2016 को मारपीट के मामले में छात्रों पर सिगरा थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

इसके अलावा 16 जनवरी को प्रशासनिक भवन के प्रवेश द्वार/चैनल गेट बंद कर अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य लोगों को देर शाम तक बंधक बनाने के मामले में आरोपित छात्रों पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें