सूचना मिलने पर एक सौ आठ नंबर एंबुलेंस से चांती देवी व रंजीत को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटनाओं धुरकरी गांव की है। सोमवार देर रात धुरकरी निवासी भावना(35) पत्नी सुमंत घर में बैठी थी। उसी दौरान घर के पास बिजली गिरने से वह अचेत हो गई। एंबुलेंस से उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या ने बताया कि बिजली से प्रभावित तीनों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में सोमवार रात भरती कराया गया।अब सभी पीड़ितों की हालत ठीक है।
बिजली गिरने से दो व्यक्ति झुलसे, 30 भेड़ मरी :
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बिजली गिरने से 30 भेड़ों की मौत हो गई। दो व्यक्ति भी झुलस गए। घटना सोमवार की भोर करीब चार बजे की है। लालधारी चेरो(65) निवासी कोदई और राममूरत(30) निवासी पटना थाना रामपुर बरकोनिया दोनों भेड़ों की रखवाली कर रहे थे कि इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी जिससे दोनों झुलस गए। जबकि मुसन रामगढ़ व झूरी जगदीशपुर थाना पन्नूगंज की 30 भेड़ों की मौत हो गई। सूचना पर पशु अस्पताल की टीम मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम किया।
दूसरी घटना में मांची थाना क्षेत्र के पनौरा गांव में आकाशीय बिजली से राममूरत पुत्र रामजतन की भैस की मौत हो गई। उधर रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मगरदह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 117 भेड़ों की मौत हो गई। घटना सुबह की है। विसुन्धरी थाना घोरावल के विजेन्द्र सुरेश गुलाब पाल बुद्धिराम बचाऊ लालधारी राजमनी कमलेश की कुल 117 भेड़ों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पशु अस्पताल के डाक्टर चतरा के डां ओमप्रकाश आंनद वैनी के डां. जितेंद्र कुमार खलियारी के डां. तरुण कांत जयमोहरा के डां. संतोष कुमार राव ने सभी भेड़ों का पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया।