फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में घोटाला कर हड़पे 44 लाख, पीडब्लूडी के एक्सईएन समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Thu, 29 Aug 2019 04:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और तीन अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने सड़क निर्माण के नाम पर 44 लाख 26 हजार रुपये का गबन कर लिया। इसके बाद मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी व घोरावल के बीडीओ उमेश सिंह की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के खंड दो के तत्कालीन एक्सईएन हीरामणी वर्मा, खंडीय लेखाधिकारी जितेंद्र चौधरी, वरिष्ठ सहायक मनरेगा लिपिक संतोष कुमार यादव व आपरेटर आउट सोर्सिंग भागीरथी चौहान के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन जगहों पर सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाना था। इसमें मनरेगा के तहत भी कुछ कार्य होना था। लेकिन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वीकृत धनराशि से अधिक धन व्यय दिखाकर शासकीय धन का व्यय कर लिया।

घोरावल के बीडीओ उमेश सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि ग्राम पंचायत बागपोखर में सहरपुरवा से कम्हरिया संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए सात लाख 10 हजार स्वीकृत थे। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस मार्ग पर 30 लाख 16 हजार रुपये खर्च दिखा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह ग्राम पंचायत खैरा में लोहार तलिया संपर्क मार्ग से कवरिया संपर्क मार्ग का निर्माण तीन लाख 55 हजार रुपये में होना था लेकिन इस मार्ग पर भी 19 लाख 96 हजार रुपये खर्च कर दिया गया। इसी तरह खुटहां में आरजी रोड से खुटहा पंप तहसील संपर्क मार्ग पर एक लाख 36 हजार रुपये के निर्माण की जगह उससे अधिक छह लाख 15 हजार रुपये खर्च किया गया।

इस तरह मनरेगा योजना के तहत संपर्क मार्गों में वित्तीय स्वीकृति की सीमा से अधिक धन बिना कार्य कराए ही व्यय कर दिया गया। तहरीर में कहा गया है कि यह दुरुपयोग भ्रष्टाचार की श्रेणी में है। तीन कार्यां के लिए 12.1 लाख रुपये स्वीकृत था। करीब 56.27 लाख रुपये धन खर्च कर दिया गया।
विज्ञापन

इस तरह 44.26 लाख रुपये के शासकीय धन का गबन किया गया है। यह प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की संलिप्तता पाई गई है। बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के खंड दो के तत्कालीन एक्सईएन हीरामणी वर्मा, खंडीय लेखाधिकारी जितेंद्र चौधरी, वरिष्ठ सहायक मनरेगा लिपिक संतोष कुमार यादव व आपरेटर आउट सोर्सिंग भागीरथी चौहान के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें