फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : लड़के से मिलना बंद नहीं किया, तो पिता ने बेटी की हत्या कर नदी में फेंकी लाश

Fri, 02 Aug 2019 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के लाटघाट दोस्त से मिलना-जुलना बंद ना करने पर बिलरियागंज के भदाव गांव निवासी शख्स ने 22 साल की बेटी की घर वालों के साथ मिलकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए पहले जलाने की कोशिश की, जब कामयाबी नहीं मिली तो अधजली लाश को बोरे में भरकर बनकटा ले जाकर पुल से घाघरा नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने शिनाख्त के लिए पिता को बुलाया तो पिता ने लाश फेंकने की बात कबूल की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई को बनकटा पुल के पास लाश मिली थी। पुलिस शव को मोर्चरी में रखवा कर पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई थी। पता चला कि युवती बिलरियागंज थाना क्षेत्र भदाव गांव निवासी कालिका गुप्ता की बेटी पिंकी की हो सकती है।

Trending Videos

पुलिस गुरुवार को कालिका को लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस पहुंची। जहां उसने बेटी की पहचान की। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया। साथ ही कालिका को हिरासत में ले लिया।

पिंकी दो भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर थी। इंटर की पढ़ाई के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। इस बीच पिंकी का एक परिचित से संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने विरोध किया, लेकिन उसने मिलना- जुलना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

इस पर परिवार के लोगों ने पिंकी की हत्या कर दी। हालांकि पिता का कहना है कि पिंकी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लोकलाज के डर से उसने शव को पुल से नीचे फेंक दिया था। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसमें घरवाले शामिल हो सकते हैं। लाश छिपाने के आरोप में पिता को जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें