फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव से मांगी गई दो लाख की रंगदारी

Wed, 12 Jul 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तनुज पांडेय से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे कॉल से घबराए तनुज ने एसपी सिटी को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली थाने में नैनी जेल में निरुद्ध राजेश यादव उर्फ फूटे और कतुआपुरा के संजय वर्मा उर्फ डब्बल सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नरहरपुरा निवासी लोहिया वाहिनी के सचिव तनुज पांडेय ने बताया कि लगभग आठ महीने पूर्व राजेश यादव पेशी पर कचहरी आया था तो उन्हें फोन कर रुपये देने को कहा था। मगर, उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


नौ जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वो राजेश का शूटर संजय वर्मा बोल रहा है। राजेश भैया को पैसे की जरूरत है, यदि तीन दिन में दो लाख रुपये नहीं मिले तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।

तनुज ने बताया कि इसके पहले 25 जून को भी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी और रंगदारी देने के लिए धमकाया गया था। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मामना दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें