फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी का पुलिस फोर्स के साथ एआरटीओ ऑफिस पर छापा, दीवार फांदकर भागे दलाल

Mon, 26 Aug 2019 04:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर डीएम-एसपी ने एआरटीओ ऑफिस में छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय पर सोमवार को डीएम, एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। दलाल, दीवार फांद कर भाग निकले, ऑफिस के बाहर दुकानों पर छापेमारी करने पर भारी मात्रा में फॉर्म, आधार कॉर्ड, मार्कशीट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने सभी कागजात के साथ आधा दर्जन लोगों को हिरासत ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। डीएम ने एआरटीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी दुकानों की जांच कराने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि दुकानों का कामर्शियल रजिस्ट्रेशन है या नहीं इसकी भी जांच की जाए।

ये भी पढ़ें : बाबा दरबार में कोई वीआईपी नहीं, मंदिर में दर्शन पर अधिकारियों के हस्तक्षेप से एमएलसी को आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम, एसपी सीधे सीएमओ ऑफिस के पास टीबी अस्पताल कैंपस स्थित दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने वाले कार्यालय पहुंचे, जहां पर दफ्तर में ताला लटकता मिला। डीएम ने सीएमओ से कारण पूंछा तो पता चला कि धर्मापुर ब्लॉक में शिविर लगाया गया है। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शख्त आदेश दिए कि आगे दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने वाले दिन कोई शिविर ना लगाकर ऑफिस में प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें