फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Wed, 18 Dec 2019 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम जमुना दयाल, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के परसोतिया उर्फ खुटहन गांव के बाहर 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक की नाक से खून आ रहा था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखाई पड़े।

कुछ दूरी पर प्राथमिक विद्यालय में युवक की बाइक बरामद होने से ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीण सुबह टहलने के लिए सिवान के तरफ गए थे। तभी उनकी नजर सड़क के किनारे गड्ढे मे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें