फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का सिर और मुंह कूचकर कर हत्या, सुबह लाश मिलने से सनसनी

Sun, 24 May 2020 10:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र के लखरावं स्थित एक खाली प्लॉट में एक युवक का सिर और मुंह कूच कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह क्षेत्रीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बजरडीहा निवासी इरशाद अहमद(18) नशे का आदी था और बीते तीन महीने से घर पर न रह कर नशेड़ियों के साथ ही दिन-रात घूमता रहता था। इरशाद के शव के आसपास कफ सिरप की खाली बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि नशेड़ियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इसके बाद इरशाद का सिर और चेहरा कूच कर उसकी हत्या कर दी गई। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि शनिवार की रात आखिरी बार इरशाद किसके साथ देखा गया था। घटनास्थल के आसपास यह भी देखा जा रहा है कि कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें