ससुराल से बेटी की विदाई कराकर घर लौट रहे पिता और वाहन चालक को गुरुवार की देर शाम उसी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर मोबाइल, पर्स और बेटी के आभूषण लूट लिए। घायल पिता ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
बडागांव थाना क्षेत्र के सराय तक्की निवासी घनश्याम राजभर की पुत्री आरती देवी की शादी इसी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुआ है। घनश्याम गुरुवार की शाम को ससुराल से बेटी की विदाई करा के घर लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही नहर पुलिया के पास गांव के ही उम्मीद उर्फ डीएम तथा उसके पांच अज्ञात साथियों ने वाहन रोककर चालक मुन्ना सिंह एवं घनश्याम को मार पीट कर मोबाईल-पर्स, पुत्री का मंगलसूत्र, मांगटीका व करधनी छीनकर भाग निकले।