फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में पुलिस और डी नाइन गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक सदस्य गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu, 07 Feb 2019 10:50 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
डी 9 गिरोह का सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में डी-9 गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। 
विज्ञापन


मऊ के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश का नाम अजय भारती 30 पुत्र श्यामलाल शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ले का निवासी है। वहीं, फरार हुए उसके साथी का नाम हरिकेश यादव पुत्र राम बचन यादव है। हरिकेश रानीपुर थाने के गवली पलिया गांव का रहने वाला है। दोनों डी-नाइन गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

 

एसपी के अनुसार अजय और हरिकेश ने एक व्यापारी की हत्या की योजना बनाई थी, इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिए हुई। इस दौरान भीटी से अजय अकेले चला, रास्त में वन देवी धाम के पास हरिकेश यादव उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही दोनों मिले पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़ी। तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया।


पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अजय भारती के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, हरिकेश मौके से भागने में सफल रहा। घायल बदमाश के खिलाफ मऊ जिले के विभिन्न थानों में आठ तथा बलिया जिले के दो थाने में दो अपराधिक मामले दर्ज है। अजय पर 25 हजार का ईनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की गोली से बाल-बाल बचे स्वाट टीम के प्रभारी

बदमाशों के द्वारा चलाई गई गोली स्वाट टीम प्रथम के प्रभारी बीके सिंह के सीने में लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जाकेट पहनने के कारण वे बाल बाल बच गए। एसपी के अनुसार फरार बदमाश को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। फरार और गोली से घायल होकर गिरफ्तार बदमाशों के बारे में पुलिस और जानकारी जुटाने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें