फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में उतरा करंट, नाना-नातिन की मौत

Sat, 07 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर घर में करंट उतरने से दीनानाथ पांडेय (60) और उनकी नातिन रिमझिम (3) की मौत हो गई जबकि तीन लोग झुलस गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि बिजली के पोल में शार्ट सर्किट की वजह से घर में लगे अर्थिंग के तार में करंट उतर आया।
विज्ञापन


घर में ही जमीन के अंदर लोहे का रॉड लगाकर अर्थिंग दी गई थी। उधर, घटना के बाद गांव के लोगों ने बिजली विभाग के विरोध में गिलट बाजार में जाम लगा दिया। वह बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप था कि पोल पर लगे जर्जर और झूलते तारों को बदलने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी लेकिन उन्हें नहीं बदला गया। करीब पंद्रह मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

बड़ागांव कोइरीपुर खुर्द निवासी गौरव दीक्षित की ससुराल कादीपुर गांव में है। शुक्रवार की सुबह गौरव की पत्नी प्रीती अपनी बेटी रिमझिम और 11 माह के बेटे दिव्यांशु के साथ कादीपुर गई थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रीती के पिता दीनानाथ पांडेय घर की सफाई कर रह थे। मेन गेट के पास ही हैंडपंप है।
विज्ञापन


हैंडपंप के पास ही अर्थिंग थी। इसी दौरान बिजली के पोल से शार्ट सर्किट होने के बाद अचानक अर्थिंग के पास हैंडपंप और दीवार में करंट आ गया। पास में ही रिमझिम भर खड़ी थी। करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दीनानाथ और रिमझिम की मौत हो गई।

दोनों को बचाने के लिए प्रीती, उसकी मां मालती देवी और उनकी गोद में खेल रहे दिव्यांशु भी बाहर दौड़े। वह भी करंट से झुलस गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के कनेक्शन न काटने पर लोगों ने खुद ही बिजली के पोल से सप्लाई काट दी।

आनन-फानन में झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रीती की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के बाद शाम करीब पांच बजे लोगों ने गिलट बाजार में जाम लगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही सीओ कैंट राजकुमार यादव और एसीएम चतुर्थ पहुंच गए।

सीओ कैंट राजकुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर बिजली विभाग के क्षेत्रीय जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें