उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने रविवार सुबह एक युवती का अपहरण कर लिया, और फरार हो गए।
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर नई बाजार इलाके में एक युवती घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान सुबह अंधेरे के दौरान पिकअप में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने युवती को जबरन उठा लिया और कार में बैठाकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : जूता व्यापारी की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, पूलिस कर रही पूछताछ
जानकारी के बाद फौरन पुलिस मौके पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। पुलिस के पीछा करने पर युवती को उतारकर बदमाश गायब हो गए। पुलिस ने युवती को सकुशल घरवालों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।