फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दो दूकानों में लगाई आग, फिर पुलिस को दी चुनौती, कहा- दम है तो पकड़ के दिखा दो

Sat, 09 Dec 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया में एक शख्स का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि पहले उसने दो-दो दूकान आग के हवाले किया। फिर उसके बाद पोस्टर चिपकाकर पुलिस को चुनौती दी कि ‘दम है तो पकड़ के दिखा दो’! मामला पूरे कस्बा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक रोड के पास बीती रात शरारती तत्व द्वारा दो दूकानों को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही पकड़ने का चैलेंज देकर पुलिस को चुनौती भी दे डाली।

वार्ड नंबर पांच निवासी अजहर तथा सुनील गुप्त की क्रमश: गैस चूल्हा मरम्मत, मछली मारने के लिए जाल, बंशी की दूकान स्टेट बैंक रोड पर स्थित है। बीती रात किसी ने रंजिशवश दूकान को आग के हवाले कर दिया। जिससे दूकान का सामान जल गया।
विज्ञापन


इसके बाद तत्वों ने बेखौफ दर्जनों जगह पोस्टर चस्पा कर खाकी वर्दी वालों को चुनौती दे डाली कि दम है तो पकड़ कर दिखा दो। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली जहां सवालों के घेरे में है। जबकि अन्य दूकानदार इसे लेकर दहशत में है।

वहीं पुलिस इसी सिलसिले में एक आदमी को उठाकर थाने में बैठाया भी और पूछताछ जारी है। इस सिलसिले में जब कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें