फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, हर्जाना मांगने पर कंटेनर के ड्राइवर ने ट्रक चालक को कुचला 

Sun, 27 May 2018 07:37 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में एक कंटेनर ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जब ट्रक के चालक ने ट्रक में हुए नुकसान का हर्जाना मांगा तो कंटेनर के ड्राइवर ने ट्रक के चालक पर कंटेनर चढ़ाया और भाग निकला। 
विज्ञापन


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भाग रहे कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक जितेंद्र सिंह (20) रविवार सुबह ट्रक से अपने परिवार के साथ कानपुर जा रहा था। कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जितेंद्र को उसके जान पहचान के लोग मिल गए। जितेंद्र उनके साथ चाय पीने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस बात पर जितेंद्र दौड़कर ट्रक के पास पहुंचा और कंटेनर के चालक से ट्रक के नुकसान होने पर हर्जाने की मांग की। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तबतक मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

कंटेनर चालक ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख घबराकर कंटेनर लेकर भागने लगा। तभी जितेंद्र कंटेनर के सामने खड़ा हो गया। इसके बाद भी कंटेनर चालक जितेंद्र को कुचलकर इलाहाबाद की ओर भाग निकला। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे जितेंद्र के परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर मौजूद जितेंद्र के पिता अशोक ने बताया कि जितेंद्र मेरा गोद लिया बेटा था। जितेंद्र की 12 अप्रैल को शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित एक शादी समारोह में कानपुर से पूरे परिवार के साथ शामिल होने आए थे। वापस जाते समय यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें