फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के खिलाफ परिवाद

Fri, 03 Mar 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
lalu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता वृजेश कुमार सिंह ने एसीजेएम चतुर्थ के न्यायालय में परिवाद दर्ज हो गया है। इस मामले में परिवादी अधिवक्ता का बयान कोर्ट में दर्ज करने के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन



आरोप है कि जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के गभीरन बाजार में 28 फरवरी 2017 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद कांग्रेस पार्टी के संयुक्त सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना हिजड़े से की और उन्हें हिजड़ा जैसे शब्द से संबोधित किया।

सार्वजनिक रूप से लोक स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी को ऐसे आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्दों से नवाजे जाने पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह ने गुरूवार को परिवाद दाखिल किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इससे मुझे वं अन्य लोगों को काफी दु:ख हुआ है। उनके इस कृत्य से विभिन्न समुदायों के बीच कटुता की भावना पैदा हुई है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था शुक्रवार का प्रभारी एसीजेएम चतुर्थ ने परवाद दर्ज करते हुए बयान के लिए 15 अप्रैल की तिथि नियत की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें