रकम पंजाब नेशनल बैंक का होने का दावा
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर प्रदेश भर में पुलिस का तलाशी अभियान जारी है। इस क्रम में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान मऊ जिले में उड़नदस्ता की अलग-अलग टीम ने 1,02, 09300 रुपया बरामद किए।
मऊ जिले के दोहरीघाट अंतर्गत अहिरानी में एक करोड़ रुपया पाए जाने पर हड़कंप मचा रहा। रकम पंजाब नेशनल बैंक का होने का दावा किया गया, लेकिन इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए गए। मौके पर आयकर विभाग की टीम के साथ एसडीएम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की, बावजूद कोई दस्तावेज न होने पर पैसे को जब्त कर लिया गया।
दोहरीघाट से रिपोर्ट के मुताबिक, उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कैश वाहन को चेक किया। इस दौरान वाहन से एक करोड़ का कैश मिला। उड़नदस्ता की टीम ने पूछताछ की तो पैसा पीएनबी का बताया गया।
पीएनबी के कर्मचारी मनोरंजन कुमार निवासी बिहार से जब इसका प्रमाण पत्र मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। कैश के साथ वाहन को पकड़कर पुलिस थाने लाई और सीज कर दिया। सभी नोट 2000 व 500 के नोट हैं।
मौके पर दोहरीघाट पीनबी के डिप्टी मैनेजर मदन लाल और दरगाह पीएनबी ब्रांच के मैनेजर मुकेश कुमार सिंह भी पहुंचे। बावजूद पैसे मिलने के मामले को निर्वाचन विभाग द्वारा गठित टीम के पास भेज दिया गया।
एसडीएम राजेश कुमार का कहना है कि बरामद पैसे का बैंक एवं उसके कर्मचारी कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। वहीं थानीदास मोड़ से एक कार सवार व्यक्ति के पास से 1.26 लाख रुपए जबकि एक अन्य से 86 हजार बरामद किया गया।
आजमगढ़ -गाजीपुर मार्ग पर सरसेना से भी एक बोलेरो से 81000 रुपये मिले। बोलेरो स्वामी दीपमाला निवासी मरदह जनपद गाजीपुर रुपये के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। बरामद रुपये जब्त कर लिए गए।