फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरोटी में तीन घरों से नकदी-आभूषण उड़ाए 

Mon, 23 Jan 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
समोट पंचायत में रविवार रात को चार घरों से चोर नकदी और लाखों के आभूषण चुरा ले गए। प्रभावित परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


चोरी की घटनाएं घरोटी और डुखर गांव में हुई। इन दोनों गांवों के तीन घरों में चोरों ने चोरी की। घरोटी में कमलीत सिंह के घर से चोर सोने, चांदी के आभूषण और नकदी, तिलक राज के घर से भी आभूषण और 4000 नकद तथा कृष्ण चंद के घर से 7000 की नकदी उड़ा ली गई है।

घरोटी के लोगों का कहना है कि रात डेढ़ बजे घरोटी गांव में चोरी के बाद खलबली मच गई।  लोगों ने पुलिस चौकी सिहुंता में इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस बल पहुंचा और घरोटी गांव के आस पास छानबीन की। इस दौरान चोर साथ लगते गांव डूखर में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे।
विज्ञापन


यहां भी चोरों ने अंग्रेज सिंह के घर में चोरी को अंजाम दिया। अंग्रेज सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर में रहता है। सोमवार सुबह जब अंग्रेज सिंह के पड़ोसी जागे तो उन्होंने घर के दरवाजे का ताला टूटा पाया। उन्होंने पुलिस चौकी सिहुंता को बताया और मौके पर पुलिस पहुंच गई।

इसके बाद उन्होंने अंग्रेज सिंह को फोन कर घर बुलाया। हाल ही में भटियात की रायपुर पंचायत में भी एक सहकारी दुकान और कुछ घरों के ताले टूटे थे। डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि चोरों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें