फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : साथी छात्रों ने दो सगी नाबालिग बहनों के साथ किया दुष्कर्म, पास्को एक्ट में मामला दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ये दुष्कर्म, दोनों बहनों के साथी छात्रों ने किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ साथी छात्रों ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट एवं दुष्कर्म का केस दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, दोनों नाबालिग बहनों का संपर्क कॉलेज में पढ़ने वाले दो लड़कों से हो गया था।

धीरे-धीरे लड़कियों की दोस्ती हो गई। वे एक साथ आने-जाने लगे। विश्वास इतना पढ़ गया कि लड़कियां अपने सहपाठियों की बातें मानने लगीं। परिवार का आरोप है कि बहला-फुसलाकर दोनों छात्रों ने इन नाबालिग लड़कियों को घर ले गए और अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने घर आकर ये आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने ये जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोप के आधार पर दोनों छात्रों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें