बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मौके पर सिगरा पुलिस और पीएसी पहुंची है।
इसके सात ही सीओ चेतगंज को भी भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक बीएचयू में बिरला और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों में मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर छात्रों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामला शांत है। हालांकि स्थिति को भांपते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।