इस बीच जिले में भी वारदात का वीडियो वाट्सएप पर वायरल होने लगा। वीडियो में लड़की दरिंदों से छोड़ने की गुहार लगाते हुए देखी व सुनी जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। इसे संज्ञान में लेते हुए फेफना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित लड़की का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।