फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के इशारे पर बृजेश को किया जा रहा प्रताड़ित

Thu, 03 Mar 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव के ठीक एक दिन पहले बुधवार को विधायक सुशील सिंह और पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव के इशारे पर एमएलसी प्रत्याशी बृजेश सिंह को प्रताड़ित किया जा रहा है।  दोनों ने बृजेश के साथ ही परिवार के सदस्यों पर हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन


 
सिद्धगिरि बाग स्थित आवास पर बृजेश की पत्नी अन्नपूर्णा और भतीजे सुशील सिंह बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। दोनों ने कहा कि हमारी गाड़ियों का पीछा किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को अकारण ही पुलिस उठा रही है। पोलिंग बूथ एजेंटों को धमकाया जा रहा है। समूचे मामले की शिकायत मंगलवार की रात निर्वाचन आयोग को फैक्स भेज कर की गई है। अन्नपूर्णा ने कहा कि बृजेश को शाहजहांपुर जेल स्थानांतरित करने से एक दिन पहले पुलिस और प्रशासन ने सेंट्रल जेल में छापेमारी की।

इसके पीछे उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश थी लेकिन सफल नहीं हुई। कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से बृजेश को जेल में घर से भोजन भेजा जाता है। खाना ले जाने वाले युवक को पुलिस उठा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें