पहले भी बरामद हो चुकी है नकली सीमेंट :
सोमवार को नकली सीमेंट पकड़ने की घटना नई नहीं हैं। नगर के आसपास इलाकों में नकली सीमेंट का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पड़ाव के कुडा कला में 24 जुलाई को चार सौ बोरी नकली सीमेंट बरामद हुई थी। उस दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया था। रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में भी इस तरह की शिकायत मिली है।