फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद शिव सेठ की गोली मारकर हत्या

Wed, 04 Nov 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की देर रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर सिथत मोतीझील के समीप भाजपा पार्षद शिव सेठ (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली शिव के सिर के पिछले हिस्से में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के समय शिव सेठ लक्सा से ककरमत्ता स्थित अपने घर जा रहे थे। मोतीझील के पास पीछे से आए बदमाशों ने पहले उन्हें एक गोली मारी। पार्षद के बाइक से गिरने के बाद बदमाशों ने पिस्टल से दो गोली फिर मारी। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी आकाश कुुलहरि भी पहुंचे।

घटना में लक्सा के एक बदमाश के शामिल होने की बात सामने आ रही है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह गोलू हत्याकांड में अपने भाई को बचाने के लिए पैरवी का मामला सामने आया है। वहीं, लगातार दूसरे दिन शहर में गोली चलने की घटना के बाद अब शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


लक्सा के रामापुरा (वार्ड नंबर 64 ) से पार्षद शिव सेठ कुछ दिनों पहले तक लक्सा स्थित मकान में रहते थे। अब उनका पूरा परिवार ककरमत्ता की जानकी नगर कॉलोनी में रहता है। ककरमत्ता में ही उनकी आभूषण की दूकान है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे शिव अपनी बाइक से अकेले ही रामापुरा से जानकी नगर कालोनी स्थित घर जा रहे थे। मोतीझील राममंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने शिव के सिर में गोली मार दी।

 गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। दस कदम आगे जाकर दोनों बदमाश मुड़कर वापस आए। फिर दो गोलियां मारीं और भाग निकले। पुलिसवाले उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों अनुसार शिव की हत्या के मामले में शुरुआती पूछताछ में लक्सा इलाके के ही एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आ रहा है। शिव के छोटे भाई नागेंद्र कुमार का भी कुछ लोगों से विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें