फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कलयुगी फूफा ने भतीजी को हैवानों के हवाले किया, गैंगरेप, मारी गोली

Sun, 13 Aug 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के अस्पताल में पीड़िता का हालचाल जानने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के बक्‍सर में शुक्रवार की रात को इंसानी रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई। यहां एक फूफा ने प्रेमी के एक्सीडेंट का झांसा देकर अपनी भतीजी को दरिदों को सौंप दिया। इंसानी दंरिदों ने रातभर उसके साथ हैवानियत की। युवती सुबह किसी तरह भागने लगी तो उन्होंने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गैंगरेप की पीड़िता बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 20 दिन पहले ही डुमराव थाने में दोनों परिवार वालों की पंचायत भी हुई थी।

उस समय युवती ने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की थी। तब उसका फूफा उसे समझा बुझाकर अपने साथ लेकर चले गए। पीड़ित युवती के अनुसार शुक्रवार की दोपहर फूफा ने यह कह कर साथ चलने को कहा कि उसके प्रेमी का एक्सीडेंट हो गया है। तुम्हें अपने साथ लेकर उसके घर चलता हूं।
विज्ञापन


पीड़िता ने एक्सीडेंट की बात सुनकर अपने फूफा पर भरोसा कर लिया और उसके साथ चल दी। लेकिन उसे नहीं पता था कि फूफा ने उसके खिलाफ खौफनाक साजिश रची है। रास्ते में फूफा ने चार अन्य लोगों से युवती को मिलवाया तथा उनके साथ उसे भेज दिया। युवती उन लोगों के साथ एक हाते में पहुंची ।
विज्ञापन

शराब पीकर हैवानों ने किया बलात्कार

gurgaon gang rape
तब तक रात हो गई और अंधेरा हो गया। वहां उक्त लोगों ने एक जगह बैठ कर जमकर शराब पी। इसके बाद चारों में से तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती किसी तरह वहां से निकलने लगी तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी, जो उसके हाथ में लगी।

अंधेरा होने की वजह से उसने किसी तरह झाड़ियों में छिपकर रात बिताई। सुबह तड़के वह नदी किनारे पहुंची और नाविक को आपबीती बताई। इसके बाद नाव वाले ने उसे नदी पार कराया और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह भी जिला अस्पताल पहुंची तथा पीड़िता का बयान लिया। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि बक्सर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें