फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: यूपी के किसानों पर बिहार के दबंगों ने की फायरिंग, जान बचाकर भागे

Mon, 11 Nov 2019 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया में गंगा उस पार उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा पर खेतों की बोआई कर रहे उत्तर प्रदेश के किसानों पर बिहार के दबंगों द्वारा रविवार की शाम फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौरंगा के बगल में उत्तर प्रदेश के बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर मौजा में नौरंगा के कुछ किसान अपने खेतों में मसूर बो रहे थे, तभी ढाबी की तरफ से एक दर्जन से अधिक असलहाधारी दबंग आए और हवाई फायरिंग करने लगे।

इससे उत्तर प्रदेश के किसान अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। फायरिंग के बाद बिहारी दबंग भी करीमन ठाकुर के डेरा के रास्ते ढाबी में चले गए। उत्तर प्रदेश के गंगा उस पार नौरंगा के किसान अपने खेतों की बोआई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह इस घटना के बाद इतनी तहशत में हैं कि वो किसी भी दबंग का नाम बताने से बच रहे हैं। दूसरी तरफ बैरिया के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि गोली बिहार सीमा में चली है, उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं है। ऐसे भी इस घटना की कोई भी लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, फिर भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें