फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के कला संकाय प्रमुख पर मुकदमा दर्ज, शिक्षिका ने लगाए हैं गंभीर आरोप

Sun, 09 Jul 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय - फोटो : file
विज्ञापन
काशी  हिंदू विश्‍वविद्यालय एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है। कला संकाय प्रमुख के खिलाफ  पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग की महिला शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं।  बीएचयू के कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज पर महिला शिक्षक की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य आरोपों में शनिवार को लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग की महिला शिक्षिका डॉ. शोभना नर्लिकर की तहरीर पर की गई है। उधर, प्रमुख ने जानबूझकर फंसाए जाने की बात कही है। कहा कि जांच होने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। 

महिला शिक्षिका डॉ. शोभना नर्लिकर का आरोप है कि छह जुलाई को प्रमुख के बुलावे पर उनके कार्यालय जाने पर उन्होंने दुर्व्यवहार किया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद शिक्षकों में डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, स्वर्ण सुमन और अमिता ने भी इस पर आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह का दुर्व्यवहार ठीक नहीं है। उधर, लंका पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर प्रमुख के खिलाफ धमकी के साथ ही एससी-एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच डिप्टी एसपी अखिलेश सिंह करेंगे। कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज ने इसे साजिश बताया। कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब शिक्षिका ने प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज कराया हो, इसके पहले भी उन्होंने विभाग के ही शिक्षकों, प्रमुखों पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसको हर कोई जानता है।
विज्ञापन


पूरे मामले से कुलपति को अवगत कराया जा चुका है। जांच होने पर तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन दोषी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें